मुंबई। आनंद महोत्सव समिति द्वारा 15 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 5:30 बजे से विले पार्ले पश्चिम स्थित संयास आश्रम में सन्यस्त जीवन की स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विरोधी पक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के निमंत्रक आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज के सन्यस्त जीवन की स्वर्ण जयंती एवं श्री माता वैष्णोदेवी ट्रस्ट के ट्रस्टी नियुक्त किए जाने पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले गणमान्य लोगों में हिंदू धर्म आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमात्मानंद सरस्वती जी महाराज, अमेरिका के स्वामी नित्यानंद सरस्वती जी महाराज, बदलापुर के स्वामी अभेदानंद गिरी जी महाराज, वृंदावन के स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी महाराज, अयोध्या के जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज, माटुंगा के स्वामी शंकरानंद सरस्वती जी महाराज तथा गोवा के पद्मश्री ब्रह्ममेशानंद जी महाराज का समावेश है।
0 Comments