रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत सम्मान


मुंबई। मुंबई दौरे पर आए भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज ट्राइडेंट होटल में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह और राजनाथ सिंह काफी करीबी नेता रहे हैं। यही कारण है कि कृपाशंकर सिंह से मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले मुस्कुराकर हालचाल पूछा फिर पिछले दिनों हुए उनके नाती की शादी की बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments