मुंबई। पंडित दीनदयाल पुरस्कार सहित 142 पुरस्कारों से अलंकृत कवि,साहित्यकार रामकेश एम. यादव का अंतर्राष्ट्रीय शब्द सुधा साहित्य मंच, उत्तराखंड की तरफ से अद्भुत काव्य पाठ करने पर श्री जयशंकर प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्तरप्रदेश, आजमगढ़ जनपद के तेजपुर गाँव के मूल निवासी श्री यादव वर्तमान में मुंबई के कुर्ला में बृहन्नमुम्बई महानगरपालिका से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर साहित्य साधना में लीन हैं। गौरतलब है कि श्री यादव की अभी तक 25 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं और आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें अप्रकाशित हैं। हाल फिलहाल में उक्रेन और रूस की जंग पर आधारित काव्य ´मिट्टी की सुगंध ` श्री यादव ने लिखा जो आनेवाले समय में प्रकाशित होनेवाला है। आतंकवाद तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी तेजाबी लेखनी चलानेवाले श्री यादव का अब तक 1700 से अधिक लेख, पत्रलेख, कविता, कविता खण्ड, साक्षात्कार आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है। भारत -पाक जंग (1999) से श्री यादव अलग -अलग समाचार पत्रों में अपने मन की बात लिखते आ रहे हैं। अभी हाल में श्री यादव को धरती माता स्मृति सम्मान, अग्निवाण सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान, साहित्य साधक सम्मान,काव्य गरिमा सम्मान आदि सम्मानों से अलंकृत किया गया है। राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम,समर्पण,निष्काम भाव तथा इस तरह की सफलता को देखते हुए स्थानिक लेखकों,
पत्रकारों,साहित्यकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने श्री यादव को अपनी हार्दिक शुभकामनायें,बधाइयाँ दीं हैं साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की हैं।
0 Comments