मुंबई। प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम हनुमान नगर(ट्रांजिट कैम्प)पब्लिक शाला, लोखंडवाला, कांदिवली(पूर्व),मुम्बई में बडी धूम धाम से मनाया गया। मुख्याध्यापिका जान्हवी संखे की अध्यक्षता में नगरसेविका सुरेखा पाटिल ,शाला के छात्रों,सन्मा पालक,सन्मा शिक्षक गण, अथिति गण व अन्य सन्मा लोंगो ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। छात्रों ने वेलकम गीत के माध्यम से सभी का स्वागत किया। छात्रों को पुष्प देकर उनका इस नई इमारत में स्वागत किया गया। चुकि शाला अभी नई है, इसलिए इसका उद्घाटन नगरसेविका पाटिल जी व मुख्याध्यापिका संखे मैडम के हाथों द्वारा किया गया। इस अवसर पर हनुमान नगर पब्लिक शाला की उपलब्धियां, विशेषताएं व सुविधाओं को बताया गया। छात्रों व पालकों को महानगरपालिका विद्यालय में पढ़ने- पढ़ाने के लिए प्ररित किया गया। हार्दिक शुभेच्छा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 Comments