नफरत मिटाने के लिए संविधान पाठ का अभियान चलाएगी भीम आर्मी


मुंबई।  संविधान के सम्मान मे 5 जून को भीम आर्मी के पूर्व महाराष्ट्र अध्यक्ष गुजरात प्रभारी अशोक काम्बले, आजाद समाज पार्टी के मुम्बई अध्यक्ष एवं अखिल जैसवार विकास संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश जैसवार, युवा भीम सेना के संथापक एवम अखिल जैसवार विकास संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय जैसवार, राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य राजू झनके, सुनिल गायकवाड,सुनिल थोरात,अविनाश गायकवाड,रमेश बालेश,अविनाश गरुड सभी ने
शिवजी पार्क मे संविधान की प्रति पढ़कर देश मे संविधान के मूल अधिकारो को जन जन तक पंहुचने का संकल्प लिया। उसके बाद  बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर चैत्यभूमि जाकर बाबा साहेब को नमन एवं बुद्ध वंदना किये। युवा भीम सेना के संस्थापक औरएजेवीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जैसवार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज का सब का मकसद देश मे चल रहे जाती धर्म के नाम पर जो नफरत फैलाई जा रही है, उसे केवल संविधान ही रोक सकता है। उन्होंने बताया कि आज से पूरे महाराष्ट्र मे संविधान पाठ का अभियान चलाया जायेगा ।

Post a Comment

0 Comments