मुंबई। जॉय सामाजिक संस्था मुंबई के तत्वाधान में दादर पूर्व के सभागृह में मुंबई की उत्कृष्ट लेखिका डॉ आनंदी सिंह रावत को राज्य स्तरीय नारी शक्ति पुरस्कार उपमहापौर बाबू भाई भवानजी मुंबई के हाथों सौंप कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र, पुस्तक एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में प्रोफेसर राम नेमाड़े साहित्यिक जनार्दन जंगले, डॉक्टर महादेव वलंजू मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। डॉ आनंदी सिंह के सम्मान की खबर सुनकर उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
0 Comments