नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ गीत संगीत के साथ कवि सम्मेलन


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान रजिस्टर्ड के तत्वाधान में शनिवार 4 जून 2022 को गीतों भरी शाम गीत संगीत का उत्कृष्ट कार्यक्रम संपन्न हुआ।उत्कृष्ट गीतकार शिवाला, वाराणसी से आद० सिद्धि पाठक की मधुर आवाज में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार 5 जून 2022 को पंकज कुमार अमन के संचालन में बस्तर छत्तीसगढ़ से कवियत्री शोभा सतीश पाठक, झारखंड से कवियत्री करुणा कालिका, धारूहेड़ा हरियाणा से कवियत्री सीमा अग्रवाल और सोनभद्र उत्तर प्रदेश से प्रदुम्य त्रिपाठी ने अपने काव्य पाठ से पटल पर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक अनिल कुमार राही एवं संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ तथा उपस्थित साहित्यकारों को संस्था द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments