स्व. कुसुम रमेश दुबे की तेरही में शामिल हुए गणमान्य


मुंबई /भदोही। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे के गांव मानिकपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश में आज उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती कुसुम रमेश दुबे की तेरही का भव्य आयोजन किया गया, जिसने मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश की तमाम राजनीतिक, सामाजिक तथा व्यवसायिक हस्तियां शामिल हुई। उपस्थित लोगों ने रमेश दुबे को सांत्वना देते हुए उनकी हिम्मत बढ़ाई। मुंबई के युवा भाजपा नेता तथा पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, विधायक सुशील सिंह, समाजसेवी अजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी, जौनपुर के भाजपा नेता अनुपम पंडित, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे समेत अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। रमेश दुबे के बड़े पुत्र बिल्डर राजीव (पप्पू) दुबे तथा छोटे पुत्र बच्चू दुबे ने आए हुए लोगों का स्वागत सम्मान किया।

Post a Comment

0 Comments