बप्पा के दर्शन करने कृपाशंकर के घर पहुंचे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी


मुंबई। गणेश उत्सव की धूम के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए पहुंचे। राज्यपाल के स्वागत के लिए पहले से ही तैयार कृपाशंकर सिंह तथा उनके पूरे परिवार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने पूरे धार्मिक विधि विधान से गणपति बप्पा की पूजा की। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गणपति बप्पा से संपूर्ण महाराष्ट्र के विकास, सुख और शांति की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments