मुंबई। गणेशोत्सव पूरे उफान पर है। बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मीरा भायंदर के गणमान्य लोगों ने आज बांद्रा पश्चिम स्थित कृपाशंकर सिंह के आवास पर जाकर गणपति बप्पा का दर्शन लाभ लिया। मीरा भायंदर के गणमान्य लोगों में उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाज सेवक रत्नाकर मिश्रा, समाजसेवी राजेश मिश्रा , उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप तिवारी का समावेश रहा। कृपाशंकर सिंह ने सभी का सम्मान करते हुए गणपति बप्पा के दर्शन कराए।
0 Comments