विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में 60 महिलाओं को नारी सम्मान पुरस्कार


मुंबई। अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हरे कृष्णा मंदिर इस्कॉन ऑडिटोरियम जुहू में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में अलंकार क्रिएशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट  के माध्यम से नारी सम्मान पुरस्कार का आयोजन किया गया। अलग अलग क्षेत्र से जुड़ी 60 महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में नारी सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,  बिंदिया गोस्वामी दत्ता, मधु चोपड़ा, कीर्ति रमेशभाई मेहता, शलाका सालवी  इनको भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक अमीत साटम उपस्थित थे और बड़ी संख्या में मान्यवर उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम की आयोजिका अलंकार क्रिएशन की अध्यक्षा पुर्व नगरसेविका श्रीमती सुधा सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को आभार पूर्वक धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments