अनुराग ठाकुर ने की भारत भाग्य निर्माता, अनकही कहानियां की सराहना


मुंबई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश की प्रख्यात साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा की पुस्तक भारत भाग्य निर्माता, अनकही कहानियां की सराहना करते हुए कहा कि मातृभूमि और राष्ट्र के प्रति प्रेम की अलख जगाने वाली इस पुस्तक को पढ़ने के लिए लोगों को और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि पुस्तक के माध्यम से देश के उन तमाम महापुरुषों की जानकारी मिलती है, जिन्हें लोग भूलते जा रहे हैं। मालाबार हिल स्थित लोढ़ा आवास पर सदिच्छा भेंट करने आए अनुराग ठाकुर का महाराष्ट्र के पर्यावरण और पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ मंजू लोढ़ा ने सुविचारों पर आधारित पुस्तक, आशा तथा भारतीय सैनिकों पर आधारित पुस्तक, घर कब आओगे भी अनुराग ठाकुर को सप्रेम भेंट किया। ज्ञातव्य है कि भारत भाग्य विधाता, अनकही कहानियां पुस्तक भारत के अलावा विदेशों में भी बड़े चाव से पढ़ी जा रही है। देश के अनेक पुस्तकालयों में लोगों को पढ़ने के लिए यह पुस्तक रखी गई है।

Post a Comment

0 Comments