चंद्रशेखर बावनकुले ने उभामो के प्रदेश वेबसाईट का किया लांच

मुंबई। उभामो अध्यक्ष डा. संजय पाण्डेय के प्रयास से प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के शुभ हाथों से भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसका उद्देश्य भाजपा और उभामो द्वारा होने वाले सभी कार्यक्रम की जानकारी आम लोगों को आसानी से उपलब्ध हो। उभामो मीरा भायंदर शहर जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ चन्द्रशेखर बावनकुले और डॉ संजय पाण्डेय का स्वागत किया।यह उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रयास महाविजय 2024 व अन्य चुनाव में लाभदायक होगा। इसी में सरल ऐप। व नमो ऐप डाउनलोड के लिंक भी उपलब्ध होगें। बावनकुले ने अपने सम्बोधन मे हर विधानसभा मे पचास उत्तर भारतीय वारियर्स बनाने को कहा तथा सम्पर्क से समर्थन योजनानुसार हर वारियर्स को सौ घर जाकर प्रधानमंत्री के लिए समर्थन मांगना है। उसके अतिरिक्त हर पदाधिकारी को आगामी दो माह में प्रतिदिन दो घंटे दस लोगो के घर सम्पर्क कर समर्थन लेना है। महाविजय 2024 के लिए ऐसा मंत्र कार्यकर्ताओ को दिया। इस अवसर पर माधवी ताई, विक्रांत पाटिल , प्रद्युम्न शुक्ल,चिराग गुप्ता के साथ मीराभाईंदर शहर के जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा, उभामो जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह , सुरेश दुबे (वरिष्ठ भाजपा नेता) , नगरसेवक मनोज दुबे , नगरसेवक विजय राय; नगरसेवक नीला सोन्स, जिला उभामो महासचिव कमलेश दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता डी के पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र पाण्डेय, प्रमथेश शुक्ल (अधिवक्ता) मनीष तिवारी (अधिवक्ता), युवा नेता संदीप तिवारी, महिला अध्यक्ष रेनू मल्लाह व टीम, अनिता राय सचिव, एड. अरुणा पाण्डेय काजल सक्सेना (महिला प्रदेश नेता) अरुण दुबे, ओम पाण्डेय, मुकेश त्रिपाठी, स्वामीनाथ पाण्डेय, सुरेंद्र तिवारी, मनीष मिश्र, यश पाठक , जिला पदाधिकारियों में रमेश मिश्रा उपाध्यक्ष, सुशील दुबे (संयोजक शिक्षक सेल), सुनील केशरी उपाध्यक्ष एसपी मौर्य उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त अन्य जिलो से अनेक उत्तर भारतीय मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उपस्थिति से हाल खचाखच भरा था मीराभाईंदर उभामो जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह का कार्यक्रम सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments