वसई : महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष डा. संजय पाण्डेय का स्वागत सत्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम 4 बजे उडीपी कृष्णा होटल में किया गया। भाजपा उपाध्यक्ष / कार्यक्रम संयोजक गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू) के नेतृत्व में आयोजित स्वागत सत्कार के दौरान महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष डा.संजय पाण्डेय, राजीव रतन मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रधुम्न शुक्ला, वसई विरार जिला महामंत्री जे.पी. सिंह , वसई विरार शहर जिला सचिव अमित ओम प्रकाश दूबे, उ.भा. मो.वसई विरार जिला अध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय आदि का आयोजक मंडल की ओर से गमछा एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया गया। अपने सम्बोधन में डॉ. संजय पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार देश में सर्वागीण विकास कार्य कर रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को पुनः जीत दिलाने के लिए सभी उत्तर भारतीय कार्यकर्ता एकजुटता होकर कार्य करें। क्योंकि पार्टी में कार्यकर्ता सबसे बड़ा होता हैं। पार्टी में कार्यकर्ता द्वारा किए कार्य प्रत्यक्ष नजर आते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमा सिंह, रामजतन गुप्ता, कृष्णा शुक्ला ( सचिव ), प्रिंस उपाध्याय, सचिन पाण्डेय, अभिषेक शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
0 Comments