मुख्यमंत्री ने यादव संघ मुंबई को भूमि आवंटन करने का दिया आश्वासन



मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उत्तर भारतीय समाज के वरिष्ठ नेता एंव महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के साथ यादव संघ,मुंबई के सचिव दीपक सभाजीत यादव की मुंबई स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक कार्यों को लेकर सकारात्मक भेंट हुई।इस अवसर पर वाराणसी स्थित पिंडरा विधानसभा के विधायक अवधेश सिंह मौजुद रहे।यादव संघ मुंबई की तरफ से मुख्यमंत्री महोदय को मुंबई एंव ठाणे के आस पास सामाजिक कार्य हेतु भूमि आवंटन के लिए ज्ञापन दिया गया,जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि यादव संघ मुंबई को सामाजिक कार्य करने के लिए भूमि का आवंटन किया जायेगा।दीपक यादव ने कहा कि यादव संघ मुंबई के अध्यक्ष अजय सीताराम यादव के कुशल दिशा निर्देशों पर यादव संघ मुंबई सकारात्म कार्य करता रहेगा।यादव संघ मुंबई को भूमि आवंटन का ठोस आश्वासन देने के लिए यादव संघ मुंबई और समाजसेवी रामउजागिर यादव,समाजसेवी विजय यादव,यादव संघ मुंबई के ट्रस्टी गिरजाशंकर यादव,वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव,अधिवक्ता एल.बी.यादव,लक्ष्मीशंकर यादव,रामशरण यादव,शिवा यादव,कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एंव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर भारतीय समाज के सभी वर्गों की हमेशा मदद करने वाले कृपाशंकर सिंह का आभार पूर्वक धन्यवाद माना है।

Post a Comment

0 Comments