मुंबई आगमन पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का भव्य स्वागत

                                    

मुंबई। राज्यसभा सांसद तथा अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के मुंबई आगमन पर आज मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नेता फरहान आजमी तथा मुंबई अध्यक्ष हाजी इब्राहिम भाई जान की तरफ से शॉल पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बैठकर दिल्ली के अंदर जो तानाशाही रवैया कर रही है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिखे हुए संविधान को खत्म कर रही है। यह आने वाले कल के लिए हमारे देश को बहुत घातक साबित होगा भारत एक शांति प्रिय देश है यहां सभी जात सभी मजहब के लोग गंगा जमुनी तहजीब को फॉलो करते हुए एक दूसरे के दुख दर्द दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हैं कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, लेकिन यह सरकार हिंदू मुस्लिम एक जात से दूसरे जात को लड़ा कर केवल वोट लेने के लिए इस देश के भाईचारा को खत्म कर रही है देश के सभी नागरिकों को इस तानाशाही सरकार को समझना होगा और आने वाले कुछ महीनो में कई राज्यों के अंदर होने वाले चुनाव में इनको मुंहतोड़ जवाब देकर संविधान के दायरे में अपने मत का प्रयोग कर इनको उस राज्यों से उखाड़ फेंकना होगा । इस मौके पर फरहान आजमी हाजी इब्राहिम भाई जान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत सत्कार किया

Post a Comment

0 Comments