वसई:भारतीय जनता पार्टी की विकास कार्यप्रणाली और नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए, वसई विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने आज मंगलवार, दिनांक 26 अगस्त 2025 को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, मुंबई में भव्य रूप से भाजपा में शामिल हुए
भारत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष आ. रवींद्र चव्हाण तथा वसई विधानसभा की संघर्षकन्या विधायिका स्नेहा दुबे पंडित के कार्यों व विकासात्मक दृष्टिकोण से प्रभावित होकर, बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक सरदार छोटू आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता राजू इसाई, पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी सरदार रविंद्र सिंह आनंद, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव करणदीप सिंह अरोरा, साथ ही प्रतिष्ठित व्यवसायी, पूर्व अधिकारी और विभिन्न समाजघटक से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर व्यवसायी सरदार चरणजीत सिंह सभरवाल, होटल व्यवसायी सरदार गुरजिंदर सिंह चावला, वायुसेना के पूर्व अधिकारी सरदार सुखदेव सिंह, सरदार भूपिंदर सिंह, पंजाबी संस्कृति समाज के संस्थापक सरदार मनजीत लांबा, मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सरदार दिलबाग सिंह, सरदार गुरजीत सिंह छाबड़ा, सरदार जस्मीत सिंह छाबड़ा, सरदार भूपिंदर सिंह हंसपाल तथा केरल समाज के सुरेंद्र नायर ने भी भाजपा में शामिल हुए
प्रदेशाध्यक्ष आमदार रवींद्र चव्हाण तथा विधायिका स्नेहा दुबे पंडित ने सभी नए कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें राष्ट्रहित व समाजहित के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में नवनाथ बन, भाजपा वसई–विरार शहर जिला महासचिव बिजेंद्र कुमार, अपर्णा पाटिल, पूर्व नगरसेवक दिनेश भानुशाली, संतोष घाग, मिकी आनंद तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।
0 Comments