हेमलता त्रिपाठी को गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान ( साहित्य

)

मुंबई- कवयित्री व पत्रकार सुश्री हेमलता त्रिपाठी गऊ भारत भारती साप्ताहिक समाचार पत्र के 11 वें वार्षिक समारोह में 6 अगस्त की शाम इस्कॉन सभागार जुहू में गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि वे गऊ भारत भारती की लखनऊ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। वे
2016 से मुंबई से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक अखबार “विकलांग की पुकार” की रिपोर्टर तथा देश की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी 'पत्रकारिता कोश' के 'लखनऊ सूचना ब्यूरो' के रूप में कार्यरत हैं। उनकी कविताएं, कहानियां व लेख मुक्ता, सरिता, सरस सलिल, दोपहर का सामना, विकलांग की पुकार, अवध 24, अग्निशिला, चारभुजा टाइम्स, वृत्त मित्र, राष्ट्रीय अधिकार, कर्म कसौटी, द मोरल, संगठन भारत, जन सामना, सरयूपारीण समाचार, मुंबई मित्र, नई पीढी, दो बजे दोपहर, खबरें पूर्वांचल, हिंद स्वाभिमान, गऊ भारत भारती, मुंबई अमरदीप टाइम्स, समरस चेतना, हिंदी विवेक, प्रदेश विस्तार, शिखर सत्ता, हमारा मुंबई मित्र, सिटी चैनल, क्राइम स्कैन आदि पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। काव्य संग्रह “ये आसमां गुडिया का” को भारत पब्लिकेशन, मुंबई ने 3 दिसंबर 2018 को प्रकाशित किया है। अन्य उपलब्धियों में- जीवनी डॉ शिवम तिवारी के ग्रंथ “सुधियों के दस्तावेज” ( विश्व पुस्तक प्रकाशन, नई दिल्ली ) में शामिल की गई है। कविताएं श्री राम कुमार, डा प्रमोद पांडेय तथा डा शिवम तिवारी द्वारा संपादित “काव्य तरंगिणी” ( आर के पब्लिकेशन, मुंबई ) में समाहित हैं। उनकी कविताएं डॉ जितेंद्र पांडेय द्वारा संपादित “चार पीढ़ी के कवि” (भारत पब्लिकेशन, मुंबई ) में भी प्रकाशित की गई हैं। हेमलता त्रिपाठी की दो पुस्तकें प्रकाशकाधीन हैं पहला कहानी संग्रह “सिर्फ तुम” (भारत पब्लिकेशन, मुंबई) और आलेख संग्रह “हम किसी से कम नहीं”(भारत पब्लिकेशन, मुंबई)। इसके अलावा उन्होंने आई ई एन चैनल, मुंबई की डाक्युमेंटरी फिल्म “ये जो हैं हस्ती” ( सुप्रसिद्ध गजलकार हस्तीमल हस्ती के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित) के लिए शोध किया है। उनकी विशेष उपलब्धियों में राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन-वाजा इण्डिया की महाराष्ट्र इकाई की तरफ से मुंबई में 8 अक्टूबर 2017 को 'काव्य गौरव सम्मान'-2017 से सम्मानित, जनवरी 2018 में हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, नई दिल्ली द्वारा सम्मनित, अप्रैल 2018 में मुंबई में “लोकायन काव्य रत्न सम्मान”, “साहित्य मिलन सम्मान” तथा “विकलांग की पुकार विशिष्ट सम्मान” के साथ गऊ भारत भारती अखबार द्वारा सम्मानित। सितंबर 2018 में आशीर्वाद युवा लेखन पत्रकारिता प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त। मार्च 2021में मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया। 2023 में संगठन भारत साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित। सितंबर 2023 में शिवसेना के मुखपत्र हिंदी सामना ने काव्य रत्न-2023 से सम्मानित किया। सामना के निवासी संपादक श्री अनिल तिवारी ने उन्हें सामना भवन, मुंबई में ट्राफी व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया था।

Post a Comment

0 Comments