प्रधानमंत्री की मां के अपमान को लेकर भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन



विरार। बिहार कांग्रेस द्वारा टेक्नोलॉजी का उपयोग कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मातोश्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर मातृशक्ति का अपमान किया गया है। इस निंदनीय कृत्य के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ के निर्देशानुसार तथा वसई-विरार जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील के नेतृत्व में आचोळे पुलिस थाने के सामने आज विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही कांग्रेस और राहुल गांधी के अपमानजनक वक्तव्य की कड़ी निंदा की गई। इस अवसर पर भाजपा विधायक राजन नाईक भी उपस्थित थे। महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार आंदोलन करते हुए राहुल गांधी के असभ्य और अमानवीय आचरण के विरुद्ध प्रखर आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील ने कहा, "मातृशक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस प्रकार पतन की ओर गए हुए राजकारण के खिलाफ हर कार्यकर्ता दृढ़ता से संघर्ष करेगा।"
विधायक राजन नाईक ने कहा, "पिछले 11 वर्षों में देश में विकास की गंगा और सुशासन के कारण कांग्रेस और उसके नेताओं के पास भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने के लिए एक भी मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस प्रकार नीच स्तर का राजकारण किया जा रहा है। बिहार में होने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार निश्चित है।"इस विरोध आंदोलन में विधायक राजन नाईक, जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील सहित जिला और सभी मोर्चा, सेल, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ऐसी जानकारी जिला महासचिव मनोज बारोट ने मीडिया को दी है।

Post a Comment

0 Comments