ट्रांसजेंडर हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : सोनाली चौकेकर



मुंबई। किन्नर माँ ट्रस्ट द्वारा आयोजित 11वाँ वार्षिकोत्सव एवं निधि-संग्रहण कार्यक्रम आज दादर पश्चिम स्थित शिवा जी नाट्य मंदिर में संपन्न हुआ। विभागीय ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण बोर्ड की सदस्य सोनाली चौकेकर ने भाग लेकर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को विशेष बनाया। उन्होंने कहा कि
ट्रांसजेंडर हमारे प्राचीन भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। रामायण और महाभारत जैसी पौराणिक कथाओं में भी इनके अस्तित्व और योगदान का प्रमाण मिलता है। आज भी यह समुदाय उसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर है।
हमें आशा है कि आने वाले वर्षों में इन्हें पूर्ण अधिकार प्राप्त होंगे और वर्तमान सरकार इनके अधिकारों की रक्षा एवं कल्याण के लिए और अधिक ठोस कदम उठाएगी। श्रीमती चौकेकर ने कहा कि हम हार्दिक धन्यवाद देते हैं सलमा खान का जो महाराष्ट्र राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की सदस्य, किन्नर माँ ट्रस्ट की अध्यक्षा तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की पैनल सदस्य हैं, जिन्होंने ऐसा मंच तैयार किया और हमें समुदाय के लिए कार्य करने का अवसर दिया।
साथ ही हम भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने संवेदनशील, हाशिए पर रहने वाले एवं वंचित ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अनेक प्रयास और प्रभावी कदम उठाए हैं।

Post a Comment

0 Comments