संतोष दिक्षित को मिली उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान



भायंदर। वरिष्ठ समाजसेवी तथा अभियान संस्था के कार्याध्यक्ष संतोष दीक्षित को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का मीरा भायंदर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक नरेंद्र मेहता तथा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संतोष दिक्षित जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की विचारधारा और संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। समझा जाता है कि आने वाले महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए श्री दीक्षित को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संतोष दीक्षित ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक नरेंद्र मेहता, पूर्व उपमहापौर हंसमुख गहलोत तथा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हैं । उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ पार्टी को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना महापौर बनाएगी। संतोष दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों तथा राजनीति से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments