मुंबई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के अध्यक्ष टी. एन. दुबे द्वारा दीपावली स्नेह सम्मलेन का आयोजन किया गया। अँधेरी पूर्व अम्बावाड़ी स्थित संस्था कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस दीपावली स्नेह सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक मुरजी पटेल (काका), अनिल गलगली (प्रमुख आर.टी.आई विशेषज्ञ), अखिलेश सिंह (भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष), समाजसेवी गणेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामाश्रय उपाध्याय, संस्था महांमत्री अधिवक्ता अशोक मिश्रा, कामगार नेता विकास तिवारी, युवा समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय, रवि सिंह, संस्था उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला, अपंग आकांक्षा अध्यक्ष वसंत अम्बोरे प्रमुख रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रशांत चारी, मीना पटेकर, मदन सितप, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, विनय दुबे, अमित खरवार, राम प्रजापति, पिंटू उपाध्याय, धीरज सिंह, हितेश दुबे, रज्जाक बिलखिया, राम ठाकुर, अनिल तिवारी, पवन दुबे, गुलाबदत्त तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसरपर स्थानीय विधायक श्री मुरजी पटेल (काका), संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे तथा अतिथियों द्वारा २०० दिव्यांगजनों को घरेलु उपयोगी सामग्री व मिष्ठान वितरण किया गया। विधायक द्वारा संस्था के कार्यों की सराहना की गयी।
0 Comments