नागरिक सुविधाओं के अभाव से घिरा गोरेगांव का बिंबिसार नगर


मुंबई। गोरेगांव पूर्व स्थित बिंबिसार नगर में नागरिक सुविधाओं का अभाव काफी समय से चल रहा है। सरकार एवं संबंधित अधिकारी यहां की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिंबिसार नगर के बिल्डिंग नंबर 18 के पास बहुत दिनों से बच्चों के लिए बस थांबा (ओपन शेड) बनाने की मांग की जा रही है। इस बारे में वहां के स्थानीय जेष्ठ नागरिक निवृत्त उपायुक्त सूर्यकांत वाघमारे, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्था व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने संबंधित सरकारी एजेंसियों को कई पत्र लिखे है। करीब 250 के ऊपर बच्चों के माता पिता ने निवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं, किंतु उस पर प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कारवाई नही हुई है। इस संबंध में म्हाडा, बीएमसी के उच्च अधिकारियों को भी जनता द्वारा कई पत्र लिखे गए हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक नागरिक असुविधाओं की गुहार लगाई गई। किंतु संबंधित अधिकारी ओपन शेड की मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बारे में स्थानीय  सांसद रविंद्र वायकर को मिलकर बच्चों एवं उनके माता-पिताओं को होने वाली असुविधाओं के बारे में निवेदन दिया गया है। किंतु इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारियों की निष्क्रियता पर लोगों द्वारा हैरानी जताई जा रही है। चुंकि यह मसला छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य से संबंधित है। बच्चों, महिला, ज्येष्ठ नागरिक के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। 
 उम्मीद है कि, सरकार व संबंधित अधिकारी इस और ध्यान देकर बिल्डिंग नंबर 18  के पास जल्द से जल्द एक ओपन शेड का निर्माण करने का आदेश देगी। बिंबिसार नगर के गणेश मैदान में लगाये गए बच्चों के खेलने और व्यायाम करने के साहित्य भी खराब एवं जर्जर अवस्था में पड़े है, उम्मीद है शासन इस और भी तुरंत कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments