नागरिक विकास पार्टी का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

 
वर्ष 2022 चुनाव को लेकर मनपा आयुक्त को दिया पत्र : राष्ट्रीय महासचिव 
कल्याण: (संवाददाता)।नागरिक विकास पार्टी के सब कार्यालय कल्याण बालधुनी, शिवाजी नगर में हल्दी कुमकुम का पवित्र कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया| यह कार्यक्रम एनविपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.बृजेश पांडेय द्वारा आयोजित किया| नागरिक विकास पार्टी की ओर से आयोजित हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया| उक्त कार्यक्रम एनविपा के राष्ट्रीय महासचिव/उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया|  कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याण पूर्व की महिला अध्यक्ष सौ कांचन हरिश्चन्द्र लोढे द्वारा किया गया| इस अवसर पर उपाध्यक्ष दक्षता परासर, अशोक नगर की वार्ड अध्यक्ष सविता शिरसठ, महासचिव रानी और नागरिक विकास पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीखिल और पार्टी के पदाधिकारी सहित बडी़ संख्या महिलाएं उपस्थित हुईं| इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/उपाध्यक्ष डॉ. पांडेय बताया कि कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका चुनाव-2022 के मद्देनजर होने वाली पालिका चुनाव को लेकर नागरिक विकास पार्टी की ओर से कंडोमनपा को एक पत्र दिया है| पत्र में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेश पांडेय ने मनपा आयुक्त से एनविपा की ओर से मनपा के विभिन्न वार्डों से पार्टी उम्मीदवार के सहयोग करने की बात कही है|

Post a Comment

0 Comments