काव्यांजलि पटल शालिनी मिश्रा द्वारा स्वर कोकिला को दी गई श्रद्धांजलि


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था काव्यांजलि पटल की संस्थापिका श्रीमती शालिनी मिश्रा के आयोजन में 13 फरवरी 2022 रविवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्मृति में देश के उत्कृष्ट गीत कारों की उपस्थिति में उन्हें काव्यांजलि से श्रद्धांजलि दी गई। जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से वरिष्ठ साहित्यकार विवेक कवीश्वर ने की तथा मंच का संचालन मुंबई से उत्कृष्ट कवियत्री रिचा सिन्हा ने की। आमंत्रित साहित्यकारों में कानपुर से मनीष मीत, वडोदरा गुजरात से कवियत्री राखी सिंह कटियार, चंपारण बिहार से कवियत्री प्रियंका झा मुख्य रूप से उपस्थित थी। इसका आयोजन शालिनी मिश्रा ने की तथा संस्था के मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने खबर की पुष्टि की।

Post a Comment

0 Comments