मुंबई। भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि मुंबई में रहने वाले किसी भी भाषा - भाषी पर जब भी किसी प्रकार का संकट आया, भाजपा हमेशा उनके साथ खड़ी रही। उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान को हम कभी भी झुकने नहीं देंगे।
दादर स्थित भाजपा मुंबई कार्यालय वसंत स्मृति में उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन में लोढा ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग जाति का सम्मान है, भाजपा से लगातार लोग जुड़ रहे हैं, यही वजह है कि पूरे देश में भाजपा का तेजी से विस्तार हुआ और आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन गई है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को अब तक पूर्ण विकसित हो जाना चाहिए मगर मनपा में सत्ताधारी शिवसेना के भ्रष्टाचार के कारण मुंबई का सही विकास नहीं हो पाया। मनपा चुनाव में भाजपा का महापौर बनाने का लक्ष्य लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा। महाराष्ट्र सरकार जिस प्रकार एक धर्म विशेष के लोगों को ख़ुश करने के लिए हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है , वह हम सहन नहीं करेंगे । भाजपा हिंदुओं के हित की रक्षा सदैव करेगी । विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि मनपा में विरोधी पक्ष नेता रहते हुए मैंने देखा है कि मनपा में शिवसेना बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज एकजुट होकर बदलाव ला सकती है। भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई में एक मालवणी नहीं बल्कि कई मालवणी धीरे धीरे बन रही है। हिन्दुओं के हत्यारे टीपू सुल्तान के नाम पर गार्डेन का नामकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई को बचाने के लिए शिवसेना को मनपा से हटाना होगा। त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से मुंबई के सभी वार्डों में चल रही चौपाल को हिंदी भाषी समाज का साथ दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा देवेंद्र फड़नवीस के विकास कार्यों का लाभ जनता मिला है तथा भाजपा का महापौर बनाने हेतु मुंबईकर उत्साहित है । उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करके विकास कार्य को आगे बढ़ाने वाले योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने जी अपील भी किया गया । आभार प्रदर्शन मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया। सम्मेलन में भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, आर. यू. सिंह , ज्ञानमूर्ति शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन रमाकांत गुप्ता व आदित्य दुबे ने किया। कार्यक्रम में गंगाराम विश्वकर्मा , राम यादव , बलवंत वर्मा , विरेंद्र दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे ।
0 Comments