मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय साहित्य संस्था ब्रजभूमि साहित्यिक मंच मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा गुरुवार दिनांक 24 फरवरी 2022 सायंकाल 6:00 बजे से संस्था के संस्थापक आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज सहपऊ के संयोजन में भव्य काव्य पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र पाण्डेय अवधी मधुरस- अमेठी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई,उत्कृष्ट कवि रामरतन यादव उत्तराखंड उपस्थित थे। इस विशेष काव्य पाठ का विषय सुदामा जी के चरित्र पर विशेष रहा। आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज ने संचालन करते हुए सुदामा के चरित्र पर काव्य पाठ करते हुए उनके सभी पहलुओं को रखा तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों ने सुदामा एवं श्री कृष्ण की मित्रता को लेकर रचनाओं को एकता के सूत्र में बांधे हुए जनमानस को संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में श्री कृष्ण भारद्वाज ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
0 Comments