कृष्णा हेगड़े ने 326 लोगों पर देशद्रोह का केस लगाने वाली भाजपा से मांगा जवाब


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 से 2019 के अपने प्रथम शासन काल के दौरान 326 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। उस समय क्या भाजपा कुंभकरणी निद्रा सो रही थी? विले पार्ले के पूर्व विधायक तथा शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने भाजपा द्वारा देशद्रोह के मामलों को लेकर उठाए जा रहे विरोध के जवाब में उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और अमन चैन को कायम रखने के लिए देशद्रोह का एक मामला दर्ज कराया तो भाजपा के लोग सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। श्री हेगड़े ने कहा कि सिर्फ 5 साल में 326 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने वाली भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे। लोकतंत्र में सभी को समान अधिकार तथा समान अवसर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments