नालासोपारा। ब्राह्मण सेना की तरफ से नालासोपारा पूर्व के तुलिंज रोड स्थित शादी डॉट कॉम ग्राउंड पर पहली बार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण सेना के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष (दादा) जोशी तथा राष्ट्रीय प्रमुख मार्गदर्शक सुरेंद्र कुमार मिश्र रहे। कार्यक्रम के संयोजक ब्राह्मण सेना के राष्ट्रीय महासचिव विनय तिवारी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय तिवारी (गुड्डू), राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लोली तिवारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु कुमार ओझा रहे। ब्राह्मण समाज के लिए अच्छा काम कर रहे लोगों का भगवान परशुराम की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक हितेंद्र ठाकुर तथा विधायक राजेश पाटिल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में पंकज ठाकुर ,जीतूभाई शाह, उमेश नाईक, सिद्धार्थ ठाकुर, हार्दिक राउत, रूपेश जाधव ,डॉ राधेश्याम तिवारी ,नीलेश देशमुख , श्रीमती सरिता प्रमोद दुबे,वैभव पाटील ,गुलाब दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप मिश्रा, विनय पांडे विनय मिश्रा ,विनोद पांडे, विधि शुक्ला, प्रकाश तिवारी ,राजू शुक्ला ,प्रेम चौबे, मुकेश त्रिपाठी ,महेंद्र त्रिपाठी, दीपक शुक्ला ,वीरेंद्र दुबे, संजय पांडे, मधुकर दुबे ,एडवोकेट संतोष दुबे, वशिष्ठ शुक्ला ,राजनाथ मिश्रा ,दिनेश दुबे, राहुल तिवारी ,लव कुश पांडे, रिमझिम तिवारी, रेखा पांडे, हिना भट्ट ,दीपक उपाध्याय ,विशाल उपाध्याय ,हिरन त्रिवेदी ,रोशन मिश्रा ,रितिक दुबे तथा चंद्रप्रकाश पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा प्रख्यात गायक कृष्णा तिवारी तथा उनकी टीम द्वारा भजन और गीतों की आकर्षक प्रस्तुति की गई।
0 Comments