आजाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक रामलखन शर्मा के शोक सभा में उमड़ा जनसैलाब


जौनपुर। शहर के उत्कृष्ट एवं सर्व हितेषी वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक राम लखन शर्मा को उत्तर प्रदेश के समाजसेवियों की उपस्थिति में दिनांक 4 जून 2022 दिन शनिवार को आजाद हाईस्कूल आजाद नगर, मुरारा,मुफ्तीगंज,जौनपुर के प्रांगढ में संस्थान के संस्थापक प्रकृतिविलीन आदरणीय राम लखन शर्मा के स्मृति में आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा की अध्यक्षता आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव बड़े भाई अवधराज नंद जी और संचालन राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी सपा जिलासचिव बड़े भाई आनंद शर्मा जी ने किया। केराकत माननीय विधायक तूफानी सरोज ने दी  श्रद्धांजलि।कार्यक्रम में जौनपुर सहित आजमगढ़,गाजीपुर, वाराणसी,भदोही, मिर्जापुर,इलाहाबाद,सुल्तानपुर,प्रतापगढ़ और अमेठी से सक्रिय व कर्मठ सामाजिक साथियों ने उपस्थित होकर दिवंगत राम लखन शर्मा के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला।शोकसभा कार्यक्रम को प्रमुखता से AIMCEA राष्ट्रीय महासचिव अवधराज नंद जी,राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सविता,गाजीपुर सपा लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर,राकेश शर्मा,कुलदीप शर्मा, भाजपा नेता अजय शर्मा,वाराणसी सपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बाल किशुन पटेल,बामसेफ बेचन लाल गौतम,लेखक गुड्डू गौतम निराला, डा0 निहोरी प्रसाद,भदोही से दीपक नंद,आशीष शर्मा,आजमगढ़ से हरदीप शर्मा,आनंद राज शर्मा, सुल्तानपुर से सुरेंद्र शर्मा,प्रदीप शर्मा,अमेठी से दिनेश नंद,बृजकिशोर साथी,प्रतापगढ़ से हंसराज शर्मा बियोगी,मिर्जापुर से, जौनपुर केटीएस जिलाध्यक्ष व बसपा महासचिव डा0 अनिल शर्मा, एम0 डी0 शर्मा एडावो0,नमः नाथ शर्मा एडावो0, गोपाल ठाकुर, डा0 बी0 के0 शर्मा, श्याम नारायण शर्मा,राम अवतार शर्मा एडावो0,प्रो0 बेचन शर्मा,यदुनाथ शर्मा,जितई राम प्रजापति,राज कुमार जायसवाल,अनिल शर्मा,देवानंद शर्मा,सुरेंद्र पुजारी,प्रमोद शर्मा, डा0 चंद्रशेखर शर्मा,समाजसेवी जिया लाल शर्मा, रविन्द्र शर्मा दीप, डा0 अरविन्द शर्मा,कृष्णकांत शास्त्री सहित तमाम साथियों ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments