कल्पना के पंख का विमोचन एवं सम्मान समारोह संपन्न

 

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक संस्था मुंबई हिंदी अकादमी एवं आरके पब्लिकेशन के सौजन्य से मुंबई के उत्कृष्ट कलमकार,उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर के सम्मानित साहित्यकार नंदलाल क्षितिज द्वारा लिखित 'कल्पना के पंख' काव्य संग्रह का विमोचन एवं साहित्यकारों का सम्मान समारोह शनिवार दिनांक 3 सितंबर 2022 प्रेस क्लब मुंबई आजाद मैदान मुंबई के सभागृह में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष अभिलाष अवस्थी की उपस्थिति एवं उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई।मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई के युवा साहित्यकार एवं मुंबई हिंदी अकादमी के अध्यक्ष पवन तिवारी उपस्थित थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ लेखिका एवं समाजसेवी अलका पांडे, कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार श्रीहरि वाणी एवं भारतीय जन भाषा प्रचार समिति थाने के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि रामप्यारे सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।मंच का संचालन मुंबई की प्रतिष्ठित कवियत्री डॉक्टर वर्षा सिंह ने बखूबी किया।सम्मान मूर्ति कलमकार नंदलाल क्षितिज के काव्य संग्रह लोकार्पण समारोह में उपस्थित साहित्यकारों में जवाहरलाल निर्झर,त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, कवि पत्रकार रवि यादव,नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही,बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई इकाई के अध्यक्ष कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप,ईश्वर अबोध,उमेश शर्मा,ओमप्रकाश सिंह,विनय कुमार सिंह विनम्र,संजय द्विवेदी, रामस्वरूप साहू, सदाशिव चतुर्वेदी, पत्रकार संतोष पांडे,नागपुर से पधारी हेमलता मिश्रा मानवी,कुसुम तिवारी, आरके पब्लिकेशन के संस्थापक रामकुमार तिवारी,काव्य सृजन के अध्यक्ष शिवप्रकाश जौनपुरी के साथ-साथ मुंबई महानगर के बहुत से साहित्यकार एवं छितिज जी का परिवार प्रमुख रूप से थे। पुस्तक परिचर्चा सभी मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments