नंदलाल बिंद राष्ट्रीय संरक्षक और चंद्र प्रकाश बिंद सदस्य मनोनित

 

मुंबई। बिंद समाज विकास संघ ने अपने कार्यकारिणी का राष्ट्रीय स्तर पर गठन करते हुए 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को अध्यापक नंदलाल बिंद पुत्र जीत नारायण बिंद को राष्ट्रीय संरक्षक एवं लोको पायलट चंद्र प्रकाश बिंद पुत्र ओमप्रकाश बिंद को बिंद समाज विकास संघ की सदस्यता जनसंपर्क कार्यालय दादर में युवासेना प्रवक्ता नरेंद्र कुमार बिंद के कर कमलों दिया गया।अध्यापक नंदलाल बिंद (एल एल बी, B.Ed) बच्चों के भविष्य का निर्माण करते हुए शिक्षा का ज्ञान देने का काम करते हैं, ये उत्तर प्रदेश के ग्राम सभा जगदीशपुर ,पोस्ट हंडिया, प्रयागराज के निवासी हैं।इन्होंने समाज के प्रति अपना जीवन न्यौछावर करते हुए सभी के साथ प्रेम सद्भावना का संदेश बांटते रहते हैं।चंद्र प्रकाश बिंद रेलवे मुंबई में लोको पायलट के रूप में कार्य कर रहे हैं जो ग्राम सभा असवा दाउदपुर, हंडिया प्रयागराज के निवासी हैं। कठिन परिश्रम से शिक्षा ग्रहण कर गवर्नमेंट की नौकरी रेलवे में लोको पायलट के रूप में हासिल किया जो कामयाबी का संदेश देते हैं।नंदलाल बिंद और चंद्र प्रकाश बिंद ने संघ को बताया कि सर्व समाज में ख्याति प्राप्त एक मजबूत और सशक्त संगठन का सदस्य बनकर हमे गर्व है।बिंद समाज विकास संघ हम सभी को देश और समाज में काम करने का जो शुभ अवसर दिया है हम संघ का आभारी हैं। हम सभी मिलकर देश और समाज को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने का काम करेंगे।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद के साथ सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments